धर्मभक्तीमनोरंजनसमाजिकसंस्कृति

जिला साहू संघ ने किया पत्र जारी,कहा भक्त माँ कर्मा फिल्म केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं,बल्कि साहू समाज की संस्कृति,आस्था और पहचान को दर्शाने वाली प्रेरणादायक प्रस्तुति है।

समाज स्वजातीयजनों से आग्रह किया है कि वे बिलासपुर के मंगला चौक माल में पहुंचकर फिल्म देखें और समाज के अन्य लोगों को भी प्रेरित करें।

बिलासपुर। जिला साहू संघ बिलासपुर द्वारा समाज के लोगों से धार्मिक हिंदी फिल्म “जय मां कर्मा” को अधिक से अधिक संख्या में देखने की अपील की गई है। संघ ने जारी पत्र में कहा है कि यह फिल्म केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि साहू समाज की संस्कृति, आस्था और पहचान को दर्शाने वाली प्रेरणादायक प्रस्तुति है।

संघ के पदाधिकारियों ने समाज के जिला, तहसील, केंद्र एवं ग्राम इकाई के अध्यक्षों, पदाधिकारियों और स्वजातीयजनों से आग्रह किया है कि वे बिलासपुर के मंगला चौक स्थित 36 मॉल में पहुंचकर फिल्म देखें और समाज के अन्य लोगों को भी प्रेरित करें।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि “भक्त माता कर्मा” की कथा समाज की गौरवशाली परंपरा और इतिहास को जीवंत रूप में प्रस्तुत करती है। संदेश में कहा गया कि “जगन्नाथ जी ने 56 भोग छोड़कर जिस मां की खिचड़ी खाई, वह कथा फिल्म में जीवंत हो रही है। आने वाली पीढ़ियों को अपनी कुलदेवी और संस्कृति से परिचित कराना आवश्यक है।”जिला साहू संघ ने “1000 परिवार चैलेंज” के तहत प्रत्येक तहसील से अधिक से अधिक परिवारों को फिल्म दिखाने का लक्ष्य भी रखा है। साथ ही सामाजिक संगठनों और समाजजनों से समूह बुकिंग कर सामूहिक रूप से फिल्म देखने की अपील की गई है।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!