
नागपुर।महाराष्ट्र के नागपुर में हिन्दी धार्मिक फिल्म भक्त मां कर्मा का ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम बड़े ही भव्य और उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम साहू गार्डन में संपन्न हुआ जहां करीब 200 से 300 लोगों की उपस्थिति ने आयोजन को और भी खास बना दिया। ट्रेलर लॉन्च होते ही मौजूद दर्शकों में 15 मई को आने वाली फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखते ही बन रहा है।
फिल्म “भक्त मां कर्मा” एक हजार साल पुरानी ऐतिहासिक और धार्मिक गाथा पर आधारित है, निर्माता-निर्देशक और उनकी टीम ने मां कर्मा के संघर्ष, त्याग और समाज के प्रति उनके योगदान को बड़े ही प्रभावशाली तरीके से दिखाया है। ट्रेलर में दिखाए गए दृश्य भव्य सेट और गहराई से प्रस्तुत की गई कहानी ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।फिल्म ट्रेलर देखकर अंदाजा लगा पाना मुश्किल है की ये 8 साल पहले शूट हुआ है।विशेष रूप से फिल्म की सिनेमेटोग्राफी, बैकग्राउंड साउंड और गीत-संगीत वर्तमान के समय के अनुसार है जिसकी दर्शकों ने जमकर सराहना की।
ट्रेलर में हर दृश्य को इतनी खूबसूरती से फिल्माया गया है कि वह दर्शकों के दिलों को छूता नजर आता है। बैकग्राउंड म्यूजिक ने भावनात्मक दृश्यों को और भी प्रभावी बनाता है जिससे फिल्म के प्रति लोगो को बांधे रखने का काम करेगा।
ट्रेलर लॉन्च इस अवसर पर साहू समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश कुमार साहू भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि “भक्त मां कर्मा” सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि समाज को जोड़ने और हमारी संस्कृति व इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में इस फिल्म का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोग मां कर्मा के जीवन, उनके संघर्ष और समाज सेवा के बारे में जान सकें वही भक्त मां कर्मा की गाथा हर समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके जीवन से हमें त्याग, समर्पण और समाज के प्रति कर्तव्य निभाने की सीख मिलती है। इस फिल्म के माध्यम से उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है इसके लिए फिल्म के निर्माता अजय खाण्डेकर और उनके टीम को बहुत साधुवाद।
वही मौजूद दर्शकों ने ट्रेलर देखने के बाद फिल्म की रिलीज को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की। कई लोगों ने कहा कि यह फिल्म न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत करेगी, बल्कि युवाओं को अपनी संस्कृति और इतिहास से जोड़ने का काम भी करेगी।इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के रिलीज को लेकर लोग बेसब्री से इंतजार कर रहें है।



