आम आदमी पार्टीछत्तीसगढ़दिल्ली

छत्तीसगढ़ की राजनीती में चारों तरफ भ्रष्टाचार फैला हुआ है।पूरे छत्तीसगढ़ में माइनिंग कोल,रेत और ट्रांसफर माफिया सक्रिय है- पाठक

बिलासपुर छत्तीसगढ़।पंजाब जीतने के बाद आम आदमी पार्टी अब छत्तीसगढ़ में अपनी संभावनाएं तलाशने जा रही है। इसे लेकर आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। आप का फोकस संगठनात्मक रूप से पार्टी को मजबूत करने के साथ अपनी जमीनी पकड़ मजबूत करने पर है। इसी कड़ी में आप राज्यसभा सांसद डॉ संदीप पाठक, प्रदेश चुनाव प्रभारी गोपाल राय और प्रदेश प्रभारी संजीव झा आज बिलासपुर पहुंचे। यहां आप कार्यकर्ताओं ने रैली व रोड शो कर शक्ति का प्रदर्शन किया। संभाग भर के आप कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए।

                      विडियो

-राज्यसभा सांसद डॉक्टर संदीप पाठक ने मीडिया से चर्चा में कहा-

आम आदमी पार्टी का फोकस दिल्ली और पंजाब बदलने के बाद अब छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों पर है। आप पार्टी अब यहां जनता की सेवा करने जा रही है। जहां-जहां जनता का प्यार मिल रहा है जहां जहां जनता हमें बुला रही है हम वहां जा रहे हैं और पूरी मजबूती से वहां से चुनाव लड़ेंगे। आगे उन्होंने कहा कि, हमारा फोकस पार्टी विशेष को हराने पर नहीं है, हमारा एजेंडा सिर्फ एक देश को बदलना है, देश को बनाना है। जिस तरह दिल्ली में केजरीवाल ने अच्छा स्कूल, अच्छा अस्पताल गरीबों को सहूलियत दी, उसी तरह हमें हर राज्य को बनाना है। आगे उन्होंने कहा कि हमारे लिए प्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा इंपोर्टेंट नहीं है छत्तीसगढ़ में बहुत सारे साथी हैं, इतनी जनता है कोई न कोई सही आदमी इसके लिए जरूर निकलेगा। छत्तीसगढ़ की राजनीती में चारों तरफ भ्रष्टाचार फैला हुआ है। भूपेश सरकार भ्रष्टाचार में दबी हुई है। पूरे छत्तीसगढ़ में माइनिंग कोल, रेत और ट्रांसफर माफिया सक्रिय है। पूरे 90 विधानसभा में आप पूरी ताकत से लड़ेगी। जैसे दिल्ली पंजाब में पार्टी ने पूरा जान लगा दिया, उसी तरह छत्तीसगढ़ में भी जान लगा देंगे। आने वाले समय में हमारा फोकस छत्तीसगढ़ में ज्यादा रहेगा। सबसे बड़ा मुद्दा किसानी का मुद्दा है। किसानी को मजबूत करेंगे, किसानों को आसानी से फायदा कैसे पहुंचाएं से उस पर काम करेंगे। अच्छा छत्तीसगढ़ बने उस पर काम करेंगे।

The bilasa times 

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!