छत्तीसगढ़बिलासपुर संभागरमेश भट्ट - एडिटर& चीफ।

एस.बी.आई. रेलवे सैलरी पैकेज के तहत मृतक कर्मचारी की पत्नी को प्रदान की गई आर्थिक सहायता : ₹ 01 करोड़ 10 लाख का बीमा दावा भुगतान।

एस.बी.आई. रेलवे सैलरी पैकेज के तहत मृतक कर्मचारी की पत्नी को प्रदान की गई आर्थिक सहायता : ₹ 01 करोड़ 10 लाख का बीमा दावा भुगतान।

बिलासपुर।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल के कार्मिक विभाग में आज भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) द्वारा रेलवे सैलरी पैकेज (Railway Salary Package) के अंतर्गत दिवंगत रेल कर्मचारी स्वर्गीय शिवा सिंह पूर्व ट्रैक मेंटेनर /खोडरी, की धर्मपत्नी को ₹ 01 करोड़ 10 लाख की बीमा दावा राशि प्रदान की गई।

यह बीमा दावा भुगतान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल एवं भारतीय स्टेट बैंक के मध्य अक्टूबर 2024 में संपन्न हुए समझौता ज्ञापन (MoU) के अंतर्गत उपलब्ध कराई जा रही रेलवे सैलरी पैकेज योजना का हिस्सा है। इस योजना के तहत एसबीआई में वेतन खाता रखने वाले रेल कर्मचारियों को विभिन्न निःशुल्क बीमा सुविधाओं सहित अनेक वित्तीय लाभ प्रदान किए जाते हैं।

इस अवसर पर मंडल कार्मिक अधिकारी श्री यू. एस. एस. राव, कल्याण निरीक्षक श्री राहुल मजूमदार, एसबीआई के कार्पोरेट सैलरी रिलेशनशिप प्रबंधक  अंकुश गुप्ता, तथा शाखा प्रबंधक मृत्युंजय वर्मा उपस्थित रहे।

रेलवे सैलरी पैकेज योजना का उद्देश्य रेल कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है, ताकि किसी आकस्मिक अथवा दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थिति में उनके आश्रितों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध हो सके। दिवंगत कर्मचारी के परिजनों को प्रदान की गई यह ₹ 01 करोड़ 10 लाख की बीमा सहायता इस योजना की प्रभावशीलता तथा कर्मचारी कल्याण के प्रति भारतीय रेलवे और भारतीय स्टेट बैंक की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!