कोटा। बेलगहना पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत लूफा के आश्रित ग्राम भद्रापारा निवासी मृतक सावन सिंह यादव पिता मोहित यादव उम्र 42 वर्षीय का बेलगहना से सलका रेल्वे ट्रेक पर मिली लाश, परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर अपने बहनों से राखी बंधवाने के बाद ग्राम पंचायत करही कछार के डोंगरी पारा में राजमिस्त्री के काम करने वाले लेवरो का पेमेंट करने आया था, लेकिन देर शाम तक वह घर नही पहुंचा, वहीँ परिजनों का कहना है कि मृतक अपने मोटरसाइकिल से लेवरो का पेमेंट करने आया था लेकिन अभी तक मृतक का मोटरसाइकिल नहीं मिला है, बहरहाल बेलगहना पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जाँच में जुटी है, ।
Back to top button
error: Content is protected !!