छत्तीसगढ़
6 किलोमीटर पैदल चलकर अवैध रेत खनन पर तहसीलदार की कार्यवाही , रेत माफियाओं में मचा हड़कंप।

हेमंत ✍️
कोरिया।चिरमिरी तहसीलदार विभोर यादव के द्वारा ग्राम बंजारीडांड से रेत के अवैध उत्खनन परिवहन की जानकारी मिलने पर एसडीएम के निर्देश पर 3 ट्रैक्टर को पकड़कर थाने के सुपुर्द कर दिया गया तथा अग्रिम कार्यवाही हेतु खनिज विभाग को प्रकरण प्रेषित कर दिया गया।वही अन्य कई ट्रैक्टर चालक ताबड़तोड़ कार्यवाही की सूचना पाकर रेत को रास्ते में खाली कर भाग गए। लगभग 6 किलोमीटर पैदल जंगल के नदी में जाकर तहसीलदार विभोर यादव द्वारा उक्त गाड़ियों को पकड़ा गया । इसके कुछ दिन पहले चिरमिरी में दो अन्य ट्रैक्टर पर कार्यवाही की गई।तहसीलदार द्वारा लगातार अवैध उत्खनन पर कार्यवाही रेत माफियाओं पर दहशत का माहौल है।





