छत्तीसगढ़
संगम महिला बहुउद्देशीय सहकारी समिति करहिकछार के सौजन्य से गरीब मजदूर के बच्चों के लिए RO वॉटर प्यूरिफिकेशन उपकरण लगाया गया।

बिलासपुर। kota संगम महिला बहुउद्देशीय सहकारी समिति करहीकछार के द्वारा सामाजिक उत्तर दायित्व का निर्वहन करते हुए छोटे बच्चों के लिए स्वच्छ पीने का पानी उपलब्ध हो इस लिए RO वॉटर प्यूरिफिकेशन उपकरण लगाया गया।समिति की उपाध्यक्ष यसोदा टोप्पो ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रो में स्वच्छ पीने का पानी उपलब्ध नहीं हो पाता है इस कारण दूषित पानी के पीने से होने वाले रोग जैसे उल्टी-दस्त, पीलिया, हैजा, इत्यादि कभी कभी महामारी का रूप धारण कर लेते हैं , जिससे जन-धन की हानि होती है। इन्ही सभी कारणों को देखते हुए यह उपकरण फूलवारी केंद्र करहीकछार में लगाया गया है जिससे बच्चों को स्वच्छ शुद्ध पेय जल उपलब्ध हो पायेगा।




