छत्तीसगढ़

मस्तूरी थाने में पुलिसकर्मियों ने हर्षोउल्लास के साथ मनाया होली का त्यौहार।

अमित खूंटे की रिपोर्ट 

बिलासपुर।शनिवार को मस्तूरी थाने में धूमधाम से पुलिसकर्मियों ने होली मनाई। शहर में होली के एक दिन बाद पुलिस कर्मियों ने उत्साह से त्योहार मनाया। दो दिन की सुरक्षा ड्यूटी पूरी करने के बाद पुलिसकर्मी होली के जश्न में शामिल हुए।मस्तूरी थाने में थाना प्रभारी हरिश टांडेकर की उपस्थिति में बड़ी संख्या में थाना स्टाप जमा हुए। सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मस्तूरी थाने में भी होली की रौनक खुब देखने देखने को मिली। थाना प्रभारी हरिश टांडेकर ने अपने साथियों के साथ रंग गुलाल खेला।और होली की गीतों पर सभी ने जमकर नृत्य किया और पुलिसकर्मियों ने होली के पारंपरिक गीत गाकर त्योहार का आनंद लिया। उक्त कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत सहित मस्तूरी क्षेत्र के पत्रकार साथी भी उपस्थित रहे, साथ ही पुलिस कॉलोनी वेद परसदा में भी धूमधाम से होली मनाते हुए डीजे पर जमकर पुलिसकर्मी परिवार ने डांस किया एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया। मस्तूरी, मल्हार ,पचपेड़ी, थाना सहीत अनेक स्थान पर आज भी रंग गुलाल की होली खेली जा रही है।

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!