Uncategorized

रेलवे ट्रेक के पास मिली अज्ञात लाश की हुई पहचान कांग्रेसी नेता वीरभद्र सिंहदेव , मंत्री के थे रिश्तेदार। ,

रेलवे ट्रेक के पास मिली अज्ञात लाश की हुई पहचान कांग्रेसी नेता वीरभद्र सिंहदेव , मंत्री के थे रिश्तेदार। ,

कोटा – प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव के रिश्तेदार और कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंहदेव का निधन हो गया है। उनकी लाश बिलासपुर- पेन्ड्रा रेल मार्ग पर कोटा थाना क्षेत्र के सलका और बेलगहना स्टेशन के बीच गहिला नाला के पास रेल लाइन के किनारे मिली है।

रेलवे कर्मचारियों ने शुक्रवार की सुबह एक अज्ञात लाश यहां देखे जाने की सूचना दी थी। स्टेशन मास्टर सूचना मिलने पर कोटा पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंच कर कोटा पुलिस जांच में जुटी थी तभी पता चला कि उक्त शव सरगुजा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंहदेव का है। दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस ट्रेन से वे अंबिकापुर जाने के लिए गुरुवार की रात को निकले थे।

तभी रास्ते में यह हादसा हुआ है। उल्लेखनीय है कि वीरभद्र सिंहदेव कांग्रेस संगठन के विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। फिलहाल वे जनपद पंचायत लुण्ड्रा के उपाध्यक्ष के पद पर थे। वीरभद्र सिंहदेव, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के परिवार के सदस्य थे। उनके निधन से क्षेत्र कांग्रेस जन में शोक का माहौल बन गया है।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!