खैरा।छत्तीसगढ़ के खुशहाली के 3 साल एवं केंद्र सरकार की जनवीरोधी नीतियों के खिलाफ जन जागरण अभियान पदयात्रा निकाल कर अंचल की जनता के साथ गांव-गांव पहुंचकर महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। केंद्र सरकार की गलत नीतियों की वजह से आज महंगाई अपने चरम पर पहुंच गई है उक्त बातें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन ने कही।

उन्होंने बताया कि भाजपा ने केंद्र में अपनी सत्ता स्थापित करने के लिए झूठे वादे कर लोगों को सुनहरे सपने दिखाए। जनधन खाता खुलवा कर खाते में 15 लाख रुपए डालने का वादा जुमला साबित हुआ।गैस के बढ़ते दाम की वजह से गृहणी के रसोई से गैस चूल्हा गायब हो गया है। पेट्रोल डीजल की बढ़ती हुई महंगाई से खाद्य तेल और सब्जियां के दाम आसमान छू रही है। राज्य में कांग्रेस की सरकार आते ही सबसे पहले किसानों के हित में कर्ज माफी का फैसला लिया। गोधन जाए योजना के तहत गोबर खरीदी कर जैविक खाद्य का निर्माण किया जा रहा है।जिससे महिला स्व सहायता की महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है। ग्राम पंचायत खैरा,चपोरा,पुडू चौक,पोड़ी पदयात्रा का आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया। मौसमी सब्जियों की तौल कर महंगाई के खिलाफ नारे लगाए गए। इस दौरान सरपंच जगन्नाथ सिंह आर्मो, केजाराम धुर्वे, रमाकांत मरकाम, जिला पंचायत सदस्य आनंद मरावी, रवि परिहार सचिव जिला कांग्रेस कमेटी,कृष्णा साहू सचिव जिला कांग्रेस कमेटी, रामपाल पोर्ते,अमित दुबे, मिथिलेश दास मानिकपुरी,संजय जायसवाल, मोतीचंद जगत, आनंद सिंह राज, संदीप जायसवाल, कैलाश चंद्रपुर पोर्ते, सत्यपाल पोर्ते,मनराखन सिंह राजपूत,सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!