अवैध शराब बिक्री करने वालों पर लगातार किया जा रहा कार्यवाही , 09 लीटर महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

अवैध शराब बिक्री करने वालों पर लगातार किया जा रहा कार्यवाही , 09 लीटर महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।
बिलासपुर। अवैध शराब के खिलाफ कोटा थाने में लगातार कार्यवाही जारी है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। निर्देशानुसार अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना कोटा में अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है । दिनांक 14.02.2024 शाम को थाना प्रभारी कोटा टी. एस.नवरंग को सूचना मिला की ग्राम लालपुर में भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब खपाया जा रहा है। सूचना पर कोटा थाना प्रभारी द्वारा पुलिस टीम भेजकर ग्राम लालपुर में रेड कार्यवाही किया गया। जहां लखन लाल टोण्डे के कब्जे से कुल 09 लीटर महुआ शराब कीमती 900 रुपए को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर विधिवत् कार्यवाही कर आज दिनांक 15.02.2024 को माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजी जाती है।




