कान्हा तिवारी ,✍️
जांजगीर –गौरतलब है कि आज 6 अगस्त को स्वर्गीय वासुदेव राठौर की स्मृति में मानवता टीम के द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन जांजगीर केसरी नर्सिंग होम में आयोजित किया गया है जिसमें मानवता टीम के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना काल के दौरान ब्लड बैंकों में कमी होने से कई प्रकार के समस्याओं से मरीजों को सामना करना पड़ा है इसी को देखते हुए आज 6 अगस्त दिन शुक्रवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर अपना रक्तदान कर रहे हैं ।

इस कड़ी शुरुवात श्री नर्सिंग होम के डायरेक्टर डॉ.सुनील साहु ने किया,अरविंद कुमार जो कि दिव्यांग होकर भी 5 वा बार रक्त दान किया इसके साथ ही यातायात थाने के आरक्षक अनिल कुर्रे और आरक्षक सुमित श्रीवास ने रक्तदान किया रक्तदाने करने वाले लोगों को टीम मानवता के द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
Back to top button
error: Content is protected !!