छत्तीसगढ़भारतीय जनता पार्टी

जनकल्याणकारी और समावेशी बजट- मो.हनीफ

बिलासपुर जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मो. हनीफ ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026 के बजट को जनकल्याणकारी और समावेशी बताते हुए इसका स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह बजट देश के हर वर्ग—गरीब, मध्यम वर्ग, युवा, महिला और अल्पसंख्यक समाज—को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होने कहा कि बजट में शिक्षा, कौशल विकास और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रावधान अल्पसंख्यक युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करेंगे। विशेष रूप से स्टार्टअप,एमएसएमई और लघु उद्योगों को मिलने वाली सहायता से छोटे व्यापारियों को मजबूती मिलेगी, जिससे आर्थिक आत्मनिर्भरता बढ़ेगी।

उन्होंने बजट में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, ग्रामीण एवं शहरी बुनियादी ढांचे के विकास तथा आवास योजनाओं को गति देने के फैसलों की भी सराहना की उनका कहना है कि इन योजनाओं से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को सीधा लाभ मिलेगा।मो. हनीफ यह भी विश्वास जताया कि 2026 का बजट देश की आर्थिक वृद्धि को नई दिशा देगा और सामाजिक संतुलन बनाए रखते हुए विकास को गति देगा। उन्होंने प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट “सबका साथ, सबका विकास” की भावना को सशक्त करता है।

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!