Uncategorized

प्राथमिक शाला तिफरा में पच्चीस लाख के लागत से बनेगा अतिरिक्त कक्ष

बिलासपुर।नगर निगम बिलासपुर के वार्ड क्रमांक पाँच डॉ. ख़ूबचंद बघेल नगर तिफरा स्थित प्राथमिक शाला भवन में पच्चीस लाख रुपय के लागत से अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य हेतु महापौर रामशरण यादव द्वारा भूमिपूजन किया गया ज्ञात हो कि शा. प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला भवन में पर्याप्त बैठक व्यवस्था नहीं होने के कारण छात्रों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है तथा बरामदे में कक्षाएँ संचालित करने की मजबूरी थी शाला प्रबंधन द्वारा वार्ड पार्षद श्रीमती गायत्री लक्ष्मीनाथ साहू से अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु लगातार माँग की जा रही थी जिसे वार्ड पार्षद ने गम्भीरता से लेते हुए एवं विद्यार्थियों के सुविधाजनक शिक्षा को ध्यान में रखते हुए शासन से अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु माँग की थी जिसके फलस्वरूप अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु शिक्षा विभाग द्वारा पच्चीस लाख रुपय की राशि स्वीकृत की गई जिसका भूमिपूजन आज सम्पन्न हुआ।शाला प्रबंधन एवं शिक्षकों द्वारा महापौर एवं वार्ड पार्षद का आभार जताया गया इस अवसर महापौर रामशरण यादव, सभापति शेख़ नज़रूद्दीन, मंडी अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू, एम.आइ.सी.सदस्य राजेश शुक्ला, अजय यादव, पार्षद गायत्री साहू, एल्डरमेन सुधा सिंह, संत सर्वे,अक्षय नवरंग, विकास पाटकर, गौरव सिंह सहित अध्यापक गण एवं निगम अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!