Uncategorized

बच्चों की बिगड़ी तबियत,स्वास्थ्य विभाग का अमला पहुंचा गांव।

बिलासपुर । जिले के कोटा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत सोनसाय नवागांव के पंडरी पानी और दो मुहानी मोहल्ले में शुक्रवार रात से उल्टी, दस्त और सर्दी, खांसी जैसी बीमारी से 21 से 22 बच्चों की तबियत खराब होने पर गांव की मितानिन के द्वारा दवा दी गयी थी।पर बच्चों के ऊपर दवा का कोई असर नही हुआ।आज सुबह सभी बच्चों की ज्यादा तबियत बिगड़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग कोटा की टीम गांव पहुँची और बीमार बच्चों चेकअप करने के बाद कुछ बच्चों प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोंगसरा में भर्ती कराया गया ,वही ज्यादा सीरियस बच्चों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रतनपुर में भेजा गया हैं।बहरहाल कोटा विकास खण्ड चिकित्सा अधिकारी निखलेश गुप्ता ने बताया की बच्चों की तबियत किस वजह से बिगड़ी है इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव में सर्वे करने बोला गया है। वही बीमार सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!