खेंलबिलासपुर संभाग

क्रिकेट संघ बिलासपुर का अंडर-23 ट्रायल 24 अप्रैल को राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में

जिसके लिए कट ऑफ डेट 1 सितंबर 1999 रखी गई है ।

  • क्रिकेट संघ बिलासपुर का अंडर-23 ट्रायल 24 अप्रैल को राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में
  • छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा अंडर 23 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है ।
  • जिसके लिए क्रिकेट संघ बिलासपुर द्वारा छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के निर्देशानुसार 24 अप्रैल को बिलासपुर के राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में प्रातः 8:00 बजे ट्रायल लिया जाएगा।
  • जिसके लिए कट ऑफ डेट 1 सितंबर 1999 रखी गई है

बिलासपुर। क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल ने बताया कि बहुत ही हर्ष की बात है की अंडर- 16,अंडर-19 और सीनियर प्रतियोगिता की तरह ही इस वर्ष अंडर – 23 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इससे पूर्व सिर्फ ट्रायल के आधार पर ही खिलाड़ियों का चयन कर स्टेट के टीम बना दिया जाता था। परंतु इस वर्ष से u 23 इंटर डिस्ट्रिक्ट मैचेस भी कराए जाएंगे।

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा अंडर 23 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता का प्लेट ग्रुप मैच 25 अप्रैल से और एलीट ग्रुप मैच 15 मई से आयोजन किया जाएगा।

बिलासपुर अंडर 23 ट्रायल के लिए खिलाड़ियों को प्रातः 8:00 बजे राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में पहुंचना होगा और साथ में अपने स्कूल के 6 साल के मार्कशीट जिसमें आठवी, दसवी और बारहवीं के अंकसूची अनिवार्य रुप से लाना होगा , और आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र पासपोर्ट साइज फोटो वैक्सिंन सर्टिफिकेट और ₹500 फीस ट्रायल के लिए लाने होंगे। और साथ में सफेद कलर के वेशभूषा और स्वयं के किट लाना होगा।यह सभी जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल के द्वारा दिया गया।

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!