कोटा न्यूज़छत्तीसगढ़बिलासपुर संभागरमेश भट्ट - एडिटर& चीफ।

किसानों को योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ दिलाने पर जोर, मंत्री रामविचार नेताम ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा।

किसानों को योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ दिलाने पर जोर, मंत्री रामविचार नेताम ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा।

बिलासपुर, । आदिम जाति विकास एवं कृषि मंत्री  रामविचार नेताम ने बुधवार को बिलासपुर में कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी, मत्स्य एवं आदिवासी विकास विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को शासन की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों, ग्रामीणों और पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

मंत्री नेताम ने कृषि एवं पशुपालन विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं की जानकारी केवल कागजों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। किसानों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ उन्हें प्रत्यक्ष लाभ और योजनाओं के परिणाम भी दिखाई देने चाहिए, ताकि अधिक से अधिक किसान इनसे जुड़कर अपनी आय एवं उत्पादन में वृद्धि कर सकें।

अधिकाधिक पौधरोपण के निर्देश।

उद्यानिकी विभाग की समीक्षा के दौरान मंत्री ने किसानों को फलदार एवं उपयोगी पौधों के अधिकाधिक रोपण के लिए प्रेरित करने को कहा। उन्होंने कहा कि फलदार पौधों को बढ़ावा देकर किसानों के लिए आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित किए जा सकते हैं। विभाग को पौधे उपलब्ध कराने के साथ रोपण के बाद उनकी देखभाल के लिए किसानों को आवश्यक मार्गदर्शन देने के निर्देश भी दिए गए।

 

जरहाभाठा छात्रावास परिसर होगा मल्टी स्टोरी।

बैठक में आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के अंतर्गत संचालित छात्रावासों में प्रवेश की स्थिति और विद्यार्थियों को उपलब्ध सुविधाओं की भी समीक्षा की गई। मंत्री नेताम ने जरहाभाठा स्थित छात्रावास परिसर को पीपीपी मॉडल पर मल्टी स्टोरी भवन के रूप में विकसित करने की जानकारी दी। इससे विद्यार्थियों को बेहतर और आधुनिक आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में मदद मिलेगी।
योजनाओं की मैदानी स्तर पर मॉनिटरिंग पर जोर
मंत्री ने मत्स्य विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने और पात्र हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से मैदानी स्तर पर योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा किसानों एवं हितग्राहियों से लगातार संवाद बनाए रखने को कहा। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। इसलिए अधिकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और परिणामपरक दृष्टिकोण के साथ कार्य करें।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!