NDPS मामले में 3 आरोपियों को 15-15 वर्ष का कठोर कारावास 1.14 लाख नहीं, ₹1.5 लाख अर्थदंड — मात्र 7 माह में पूरा हुआ विचारण, नशे के कारोबारियों को बिलासपुर पुलिस का कड़ा संदेश।


NDPS मामले में 3 आरोपियों को 15-15 वर्ष का कठोर कारावास 1.14 लाख नहीं, ₹1.5 लाख अर्थदंड — मात्र 7 माह में पूरा हुआ विचारण, नशे के कारोबारियों को बिलासपुर पुलिस का कड़ा संदेश।
बिलासपुर। नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ बिलासपुर पुलिस की कार्रवाई को बड़ी सफलता मिली है। थाना सिटी कोतवाली के अपराध क्रमांक 488/2025, धारा 21, 22 NDPS Act के प्रकरण में माननीय विशेष NDPS न्यायालय, बिलासपुर ने तीनों आरोपियों को दोषसिद्ध करते हुए प्रत्येक को 15-15 वर्ष के कठोर कारावास तथा ₹1.50 लाख अर्थदंड से दंडित किया है।प्रकरण में पुलिस द्वारा दिनांक 09 सितंबर 2025 को कार्रवाई करते हुए कुल 114 नग Buprenorphine Injection (2 ML प्रति नग) यानी कुल 228 ML नशीली दवा बरामद की गई थी। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG10/BN2344, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹50,000 है, भी जब्त की गई।

- गिरफ्तार आरोपी
निकेत वस्त्रकार, पिता रामावतार वस्त्रकार, उम्र 23 वर्ष, निवासी घुटकू नयापारा, थाना कोनी, जिला बिलासपुर।
जयंत वस्त्रकार, पिता शिव कुमार वस्त्रकार, उम्र 22 वर्ष, निवासी घुटकू नयापारा, थाना कोनी, जिला बिलासपुर।
दुर्गा वर्मा, पति अश्वनी वर्मा, उम्र 31 वर्ष, निवासी घुटकू गोदाम मोहल्ला, थाना कोनी, जिला बिलासपुर।
- मुखबिर सूचना पर हुई थी कार्रवाई
दिनांक 08 सितंबर 2025 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने ज्वाली नाला के पास दबिश दी। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों के कब्जे से 62 नग Buprenorphine Injection बरामद किए गए।
इसके बाद दिनांक 09 सितंबर 2025 को आरोपी दुर्गा वर्मा के कब्जे से 52 नग Buprenorphine Injection बरामद किए गए। इस तरह पूरे प्रकरण में कुल 114 नग यानी 228 ML नशीली दवा जब्त की गई।
पुलिस ने प्रकरण में प्रभावी एवं साक्ष्य-आधारित विवेचना करते हुए आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पत्र माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। न्यायालय में प्रकरण का विचारण लगभग 07 माह में पूर्ण हुआ और तीनों आरोपियों को दोषसिद्ध करते हुए प्रत्येक को 15 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई।
नशे के कारोबारियों के लिए कड़ा संदेश
बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशीले पदार्थों की बिक्री, परिवहन एवं आपूर्ति में संलिप्त लोगों के विरुद्ध लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस द्वारा ऐसे मामलों में गिरफ्तारी के साथ-साथ संपत्ति एवं वित्तीय पहलुओं की भी जांच की जाएगी। नशे के अवैध कारोबार से दूर रहें। नशे का कारोबार छोड़ दें—क्योंकि पुलिस की कार्रवाई और न्याय व्यवस्था, दोनों ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त हैं।
बिलासपुर पुलिस — नशे के विरुद्ध







