कोटा के ग्राम मटसगरा में करंट की चपेट में आईं पांच गाय, दर्दनाक मौत।


कोटा के ग्राम मटसगरा में करंट की चपेट में आईं पांच गाय, दर्दनाक मौत।
बिलासपुर/कोटा लगातार हो रही बारिश के बीच बिजली व्यवस्था की लापरवाही का दर्दनाक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ट्रांसफार्मर के नीचे स्थित पोल में करंट उतरने से पांच गायें करंट की चपेट में आ गईं और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ताज़ा मामला कोटा जनपद के ग्राम पंचयात मटसगरा से सामने आया है जहाँ करंट की चपेट मे आने से पांच गायों की दर्दनाक मौत हो गई है।

घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। बारिश के मौसम में बिजली के पोल एवं ट्रांसफार्मर के आसपास करंट फैलने की आशंका बनी रहती है, ऐसे में ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से तत्काल मौके का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते विद्युत व्यवस्था की जांच और आवश्यक सुधार किया जाता तो इस तरह की दर्दनाक घटना को रोका जा सकता था। ग्रामीणों ने मृत गायों के पशुपालकों को उचित मुआवजा देने की भी मांग की है।







