अपराधछत्तीसगढ़बिलासपुर संभागरमेश भट्ट - एडिटर& चीफ।

महामाया चौक में डकैती करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार रतनपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 03 नाबालिग सहित 05 आरोपी पकड़े गए।

महामाया चौक में डकैती करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार
रतनपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 03 नाबालिग सहित 05 आरोपी पकड़े गए।

रतनपुर,  बिलासपुर। महामाया चौक रतनपुर में रात के समय डकैती की घटना को अंजाम देने वाले 03 नाबालिग सहित कुल 05 आरोपियों को रतनपुर पुलिस ने घटना के चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1,000 रुपये नगद तथा घटना में प्रयुक्त ऑटो क्रमांक CG 10 CD 7944 जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम कर्रा निवासी युवराज सिंह प्रधान ने 17 अगस्त 2026 को थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रार्थी के मुताबिक वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में इलाज कराने के बाद रात करीब 12 बजे अपने घर लौट रहा था। महामाया चौक स्थित कृष्णा ट्रेडर्स के पास पहुंचने पर ऑटो सवार कुछ युवकों ने उसे रोका और गाली-गलौच करते हुए पैसों की मांग की।
पैसे नहीं होने की बात कहने पर आरोपियों ने डंडा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और प्रार्थी की पेंट से 1,200 रुपये लूटकर मौके से फरार हो गए।
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय ने वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। अधिकारियों के निर्देश पर रतनपुर पुलिस ने टीम गठित कर आरोपियों और घटना में प्रयुक्त ऑटो की तलाश शुरू की।
जांच के दौरान ऑटो सवार व्यक्तियों की पहचान सरकण्डा के ईमलीभाठा क्षेत्र के रूप में हुई। पुलिस टीम ने आरोपियों के घरों में घेराबंदी कर राहुल दुबे (25 वर्ष), पवन कुमार गौहर (19 वर्ष) तथा 03 विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लिया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा लूटपाट की घटना स्वीकार करना बताया गया। आरोपियों के कब्जे से 1,000 रुपये नगद एवं घटना में प्रयुक्त ऑटो जब्त किया गया।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

  • गिरफ्तार आरोपी

राहुल दुबे, पिता रामजी दुबे, उम्र 25 वर्ष, निवासी ईमलीभाठा, सरकण्डा, बिलासपुर।
पवन कुमार गौहर, पिता कगरधारी गौहर, उम्र 19 वर्ष, निवासी ईमलीभाठा, सरकण्डा, बिलासपुर।
03 विधि से संघर्षरत बालक।
पुलिस टीम का योगदान
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, सउनि नीलाकर सेठ, आरक्षक आकाश डोंगरे, धीरज कश्यप, देवानंद चन्द्राकर, बसंत मानिकपुरी, हरनारायण नेटी, मोरध्वज चन्द्रा एवं धनराज कुम्भकार का विशेष योगदान रहा।

THE BILASA TIMES | बिलासपुर, छत्तीसगढ़ रमेश भट्ट,

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!