घोंघा जलाशय में जल क्रीड़ा और ईको पर्यटन केंद्र का छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने किया शुभारंभ।

घोंघा जलाशय में जल क्रीड़ा और ईको पर्यटन केंद्र का छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने किया शुभारंभ।
कोटा। घोंघा जलाशय में जल क्रीड़ा और ईको पर्यटन केंद्र का छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने शुभारंभ किया। उन्होंने घोंघा जलाशय की बदली सूरत और पर्यटकों की इस सौगात को देखकर बेहद खुश हुए। उन्होंने साफ कहा कि पर्यटकों के लिए एक नया पर्यटन स्थल मिला है। वन विभाग ने स्थल का चयन भी सही किया है। इससे स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार तो मिलेगा ही साथ ही पर्यटन के क्षेत्र में इसे अलग पहचान मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में गजब का उत्साह नजर आया।
शनिवार को इसका पहला दिन था। इसलिए पर्यटक को इसकी जानकारी ही नहीं थी। लेकिन अब धीरे-धीरे पर्यटकों की भीड़ यहां उमड़ने लगेगी। वैसे तो जलाशय काफी पुराना है। हरियाली के बीच इस जलाशय में पर्यटक भी पहुंचते हैं। यहां पिकनिक स्पाट है। उन्हें इस तरह की सुविधाओं का इंतजार भी था। अब तक वे खाली घूमकर लौट जाते थे।
अब ऐसा नहीं होगा। सबसे अच्छी बात यह होगी कि परिवार के साथ पर्यटक पहुंचेंगे। पर्यटन क्षेत्रों में घूमने के शौकिन ऐसी जगहों को ढूंढते रहते हैं। इस कार्यक्रम के दौरान अरपा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभय नारायण राय, मंडी अध्यक्ष संदीप शुक्ला, विधाक प्रतिनिधि विकास सिंह के अलावा सीसीएफ राजेश चंदेले व डीएफओ कुमार निशांत मौजूद रहे।

