बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम , एवं जिला अध्यक्ष बिलासपुर विजय केसरवानी मरवाही दौरे के बीच गुरुवार को बेलगहना दालसागर चौक में स्थित जिला महामंत्री गणेश कश्यप के द पप्पू ढाबा पर ब्लॉक कांग्रेस बेलगहना के सभी कार्यकर्ताओं से मिलने रुके,जहां ब्लॉक कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया,उन्होंने सभी ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की एवं उनकी समस्याओं को सुना,
इसके बाद भोजन कर श्री मरकाम एवं जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी मरवाही विधायक डॉक्टर केके ध्रुव के निवास के लिए रवाना हुए,।

इसअवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष नीरज जायसवाल जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री गणेश कश्यप , ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामचंद्र पैकरा ,जिला सचिव रामचंद्र गंधर्व ,डॉ चंद्रभान नायक, शिवदत्त पांडे , आशीष अग्रवाल , सुखसागर मानिकपुरी , संजय जयसवाल , हसीब खान , चंद्रिका सोनी , कपिल जायसवाल , रविराज रजक , सहित भारी संख्या में समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Youtube Channel
This error message is only visible to WordPress admins
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Back to top button
error: Content is protected !!