Uncategorized
तारबहार अंडरब्रिज का निर्माण कार्य अंतिम चरण पर , नवनिर्मित अंडरब्रिज को मौजूदा अंडरब्रिज से मिलाने का किया जाएगा कार्य।
15 दिनों तक सड़क यातायात हेतु बंद रहेगा तारबहार फाटक।

बिलासपुर (THE BILASA TIMES) 5 फरवरी 2024 रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले बिलासपुर स्टेशन यार्ड बाई-पास लाइन में स्थित मानव सहित समपार संख्या 366 (तारबहार फाटक) में गाड़ियों के परिचालन के दौरान बंद होने से जाम की स्थिति से राहगीरों को राहत दिलाने और उनकी बेहतर सुरक्षित एवं संरक्षित आवागमन सुविधा सुनिश्चित करने के लिए अंडरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है।इस कार्य के अंतिम चरण में रिटेनिंग वाल को तोड़कर नवनिर्मित अंडरब्रिज को मौजूदा अंडरब्रिज से मिलाने का काम 7 फरवरी 2024 सुबह 9 बजे से 21 फरवरी रात 10 बजे तक किया जाएगा।इस निर्माण कार्य के दौरान उपरोक्त अवधि में यह फाटक सड़क यातायात के लिए बंद रहेगी।इस अंडरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा होते ही स्थानीय लोगों की सुविधा बढ़ेगी तथा अंडरब्रिज से सड़क यातायात सुरक्षित व सुचारू रूप से किया जा सकेगा।इसलिए रेल्वे ने यात्रियों से आग्रह किया है की बंद के दौरान सड़क यातायात के लिए। *चुचुहियापारा रोड अंडरब्रिज (RUB), हेमुनगर रोड ओवरब्रिज (ROB) एवं तिफरा रोड ओवरब्रिज (ROB) का उपयोग करने आग्रह किया है।* रेल प्रशासन आम जनता को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट कर सहयोग करने आग्रह किया है।




