Uncategorized

बिलासपुर सहित आसपास के भी कुछ छात्र हैं जो युद्ध के हालात से चिंतित

बिलासपुर– रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के आसार हैं इसे देखते हुए केंद्र सरकार के दूतावास ने यूक्रेन में रहने वाले भारतीयों को भारत लौटने की सलाह दी है यूक्रेन के अलग-अलग शहरों में रहकर पढ़ाई कर रहे छात्रों में बिलासपुर सहित आसपास के भी कुछ छात्र हैं जो युद्ध के हालात से चिंतित हैं। इससे ज्यादा चिंता उनके पैरंट्स हो रही है छात्र अपने यूनिवर्सिटी से ऑनलाइन कक्षाएं लगाने की मांग कर रहे हैं ताकि वह सुरक्षित अपने घर पहुंचकर ऑनलाइन पढ़ाई कर सकें। परिजनों से चर्चा के दौरान छात्रों ने बताया कि अभी यूक्रेन में हालात सामान्य हैं लेकिन बॉर्डर में बाढ़ की स्थिति है अभी यूनिवर्सिटी में कक्षाएं लग रही है। इसके चलते उन्हें वापस आने पर पढ़ाई की चिंता है। दूतावास ने एडवाइजरी जारी की है जिसमें उन्हें अपने घर लौटने जैसी बातें कही गई है पर पढ़ाई प्रभावित होने पर फ्लाइट महंगे होने के कारण छात्र असमंजस की स्थिति में है।

यूक्रेन में युद्ध की स्थिति के मद्देनजर बिलासपुर के शांति नगर में रहने वाले शिक्षक रिजु राम भगत के बेटे अभिषेक भगत(23 वर्ष) भी वहां रहकर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे है।अभिषेक के साथ बिलासपुर सहित आसपास के और कुछ छात्र है जो वहां पढ़ाई कर रहे हैं जो छात्र वहां रहकर पढ़ाई कर रहे हैं उनके परिजन यहां चिंतित नजर आ रहे हैं यूक्रेन के डेनिपर में रहने वाले छात्र अभिषेक भगत के पिता ने बताया कि अभिषेक यूक्रेन में बीते 6 साल से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। ऐसे हालात में उसके वहां रहने से हमारी चिंता बढ़ रही है और हम भी चाहते हैं कि वहां हालात और खराब होने से पहले बच्चे सही सलामत घर लौट आए।यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध की स्थिति को देखते हुए परिजनों ने भी सरकार से स्थिति बिगड़ने से पहले उनके बच्चों की घर वापसी कराने की अपील भी कर रहे है।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!