पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रभात राय ने किया सिरगिट्टी क्षेत्र में पौधा रोपण.

बिलासपुर पुरा देश विश्व पर्यावरण दिवस मना रहा है। लेकिन इसी बीच बिलासपुर के समाज सेवी प्रभात राय ने भी अपना फर्ज निभाते हुए सिरगिट्टी परिक्षेत्र मे जाकर पौधारोपण किया। सिरर्गिट्टी परिक्षेत्र औद्यौगिक क्षेत्र में बड़े बड़े कारखाने है। जिससे क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर काफी ज्यादा है जो लोगों के लिये नुक्सानदायक है। प्रभात ने कहा की शुद्ध हवा सिर्फ पेड़ ही दे सकता है। इसी को ध्यान रखते हुए सिलपहरी ,महंमद, कोरमी, बसिया इलाके में पौधारोपण किया।
राय ने सभी से अपील किया कि। आप भी अपने आस पास एक पौधा अवश्य लगायें जिससे भविष्य मे लोगो को किसी भी प्रकार का कोई दिक्कत ना हो,और सभी सुरक्षित रहे,, इस दौरान प्रभात के साथ हर्षित नियर,आयुष कश्यप भी उपस्थित रहे।
The Bilasa Times




