छत्तीसगढ़

संकुल स्तरीय टी, एल, एम, मेला का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिफरा में हुआ सम्पन्न ।

 

बिलासपुर।जिले के तिफरा  संकुल स्तरीय टी, एल, एम, मेला का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय यदुनंदन नगर तिफरा में सम्पन्न हुआ। जिसमें संकुल के 6 प्राइमरी विद्यालय और 2 मिडिल विद्यालय ने भाग हिस्सा लिया। सभी शिक्षकों द्वारा स्वनिर्मित विभिन्न विधाओं व विषयों से संबंधित 270 मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती मृदुला त्रिपाठी (प्राचार्य शास, उच्चतर माध्यमिक शाला तिफरा  संकुल प्रभारी व सुनील कुमार पाण्डेय (शैक्षिक समन्वयक तिफरा ) ने संयुक्त रूप से कहा कि विषय वस्तु को सरल व सहज तरीके से बच्चों को सिखाने के लिए यह मेला आयोजित की गई है। बच्चे इन मॉडलों के माध्यम से पढ़ाई में आकर्षित होंगे व उनके लिए शिक्षा सरल व रुचिकर बनकर मेला एक वरदान साबित होगा। मॉडल के माध्यम से बच्चों का शैक्षिक व मानसिक विकास होगा। उपस्थित सभी अतिथियों ने समस्त मॉडलों को सराहा। प्राथमिक शाला मन्नाडोल/ परसदा से शिक्षक सत्येंद्र श्रीवास व उषा कोरी द्वारा कठपुतली कला का अनूठा प्रदर्शन किया गया जो कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र रहा। उसी प्रकार प्राथमिक शाला तिफरा की ओर से शिक्षिका श्रीमती ज्योति कोन्हेर द्वारा बोलता हुआ रोबोट का मॉडल का प्रदर्शन किया गया जो सबका मन मोह लिया ।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री अशोक कुमार भार्गव जी , श्री ओम पांडेय जी डी, एम, सी, बिलासपुर , श्री पी, दासरथी सहायक संचालक डी, ई, ओ, बिलासपुर, संदीप चोपड़े सहायक संचालक डी, ई, ओ, बिलासपुर, श्री रामदत्त गौरहा जी ए, डी, पी, ओ, बिलासपुर, श्री पी, एस, बेदी जी विकासखंड शिक्षा अधिकारी बिल्हा, श्रीमति दीप्ति गुप्ता मैडम जी ए, बी, ई, ओ, बिल्हा, श्री क्रांति साहू यू, आर, सी, बिल्हा, रंजीत बनर्जी सर जी , जय कौशिक सर जी व तिफरा के जनप्रिय जनप्रतिनिधि श्रीमती अनिता राजेन्द्र शुक्ला अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति शास, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिफरा , श्री गायत्री लक्ष्मीनाथ साहू पार्षद वार्ड क्र, 05 , श्रीमती संजय सीमा सिंह पार्षद वार्ड क्र, 06 , श्री श्याम लाल बंजारे पार्षद वार्ड क्र 08, की गरिमामयी उपस्थिति रही व सभी ने मेला में शिक्षकों को संबोधित किये।
प्राथमिक स्तर शासकीय प्राथमिक शाला आर्या कॉलोनी तिफरा प्रथम स्थान प्राप्त किये। पूर्व माध्यमिक स्तर पर शास, पूर्व माध्यमिक शाला परसदा तिफरा प्रथम स्थान प्राप्त किये। विजेता विद्यालय को सभी अतिथियों के द्वारा मैडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में संकुल प्रभारी श्रीमती मृदुला त्रिपाठी (प्राचार्य शा, उ, मा, वि, तिफरा ) व शैक्षिक समन्वयक  सुनील कुमार पांडेय सर जी के द्वारा सभी अतिथियों व शिक्षकवृन्द का आभार व्यक्त किया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन रंजीत बनर्जी  (कार्यक्रम संयोजक जी व जय कौशिक व्याख्याता  ने किया।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!