Uncategorized
प्राथमिक शाला बंधवापारा वेद परसदा के स्मार्ट माता विजेता में किरण केवट की हुई नियुक्ति साला परिवार ने दी बधाई और शुभकामनाएं

मस्तूरी । आज़ दिनांक 09/04/2022 को शासकीय प्राथमिक शाला बंधवापारा वेदपरसदा में अंगना म शिक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संकुल केंन्द्र प्रभारी श्रीमती सीमा चंदेल एवं शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तथा अधिक से अधिक संख्याओं में माताओ की उपस्थिति रही उपस्थित माताओ को मुख्य अतिथि श्रीमती सीमा चंदेल द्वारा अपने अपने बच्चों को नियमित शाला भेजने एवं पढ़ाई, स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने हेतु प्रेरित किया गया एवं स्मार्ट माता विजेता श्रीमती किरण कैवर्त को बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया गया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शाला प्रमुख अरुण सिंह, श्रीमती सरिता, नंदनी श्रीवास, महावीर सेन आंगनबाड़ी से श्रीमती रानी निर्णेजक लक्ष्मीन मौर्य सहित ग्राम के ग्रामीण भी उपस्थित रही।





