समाजिक

सिरगिट्टी बिजली विभाग के व्हाट्सएप ग्रुप पर सवाल,आम जनता की आवाज पर रोक

बिलासपुर। सिरगिट्टी विद्युत वितरण केंद्र के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप की कार्यप्रणाली को लेकर क्षेत्र के लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। विभाग के कुछ अधिकारी और कर्मचारी द्वारा संचालित ग्रुप में केवल चुनिंदा लोगों को ही संदेश और शिकायत पोस्ट करने की अनुमति दी गई है, जबकि आम उपभोक्ता अपनी समस्या या सूचना सीधे साझा नहीं कर सकते।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी देने के लिए विभाग ने टोल-फ्री नंबर और कुछ मोबाइल नंबर जारी किए हैं, लेकिन इन नंबरों पर कॉल करने पर अक्सर लंबे समय तक वेटिंग रहती है। कई बार उपभोक्ताओं को फोन पर शिकायत दर्ज कराने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है,जिससे समस्या का समय पर समाधान नहीं हो पाता।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि किसी इलाके में बिजली के तार टूट जाएं, ट्रांसफॉर्मर में आग लग जाये या करंट फैलने जैसी गंभीर घटना हो जाए या कोई बड़ा विद्युत हादसा हो, तो तत्काल सूचना देना बेहद जरूरी होता है।फोन पर सुचना देते घंटो लग जायेगा। ऐसे समय में व्हाट्सएप ग्रुप सबसे तेज माध्यम साबित हो सकता है, लेकिन पोस्ट करने की अनुमति सीमित लोगों तक होने के कारण आम नागरिक व क्षेत्रीय जिम्मेदार विभाग तक तत्काल सूचना नहीं दे पाएंगे।

लोगों ने विभाग से मांग की है कि आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में सभी उपभोक्ताओं को शिकायत और सूचना पोस्ट करने की सुविधा दी जाए या फिर ऐसा अलग शिकायत ग्रुप बनाया जाए, जहां आम जनता अपनी समस्या सीधे साझा कर सके। वही लोगो का यह भी कहना है की अगर इस व्हाट्सएप ग्रुप पर अगर विभागीय कर्मचारी अधिकारीयों के लिये अमर्यादित अनर्गल भाषा का उपयोग करता है तो उसे तत्काल ग्रुप से बाहर करे और उसके खिलाफ कार्यवाही भी करें।

हालाकि सिरगिट्टी विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता अब्दुल अजीम खान ने बताया कि विभाग द्वारा बनाए गए आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों को एडमिन बनाया गया है जो सूचनाओं को सीधे विभाग तक त्वरित रूप से पहुंचा सकते हैं। विभाग के अनुसार आम उपभोक्ताओं के लिए टोल-फ्री नंबर और विभागीय मोबाइल नंबर पहले से उपलब्ध हैं, जिनके माध्यम से शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

वहीं,क्षेत्र के रहने वाले अजय कुमार का कहना है कि केवल तीन-चार जनप्रतिनिधियों और एक-दो पत्रकारों को ग्रुप में जोड़ देना पर्याप्त व्यवस्था नहीं मानी जा सकती।यदि किसी मोहल्ले या गांव में अचानक बिजली से जुड़ी गंभीर घटना हो जाए, तो हर नागरिक के पास संबंधित जनप्रतिनिधि या पत्रकार तक तुरंत पहुंचने का माध्यम नहीं होता। ऐसे में टोल-फ्री नंबर पर लंबी वेटिंग या मोबाइल नंबर व्यस्त रहने के साथ प्रशनल व्हाट्सएप मे देखने और सूचना देने में देरी हो सकती है। विभाग को ऐसी व्यवस्था बनानी चाहिए, जिससे आम उपभोक्ता भी आपातकालीन स्थिति में सीधे और तत्काल अपनी सूचना ग्रुप के माध्यम से विभाग तक पहुंचा सकें। इससे शिकायतों के त्वरित निराकरण के साथ संभावित दुर्घटनाओं को भी समय रहते रोका जा सकेगा। विभाग को पारदर्शी और सुनिश्चित व्यवस्था करना चाहिए न की लोगो के साथ भेदभाव।

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!