Uncategorized

सिविल सर्विसेस बास्केटबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता में हुआ चयन।

सिविल सर्विसेस बास्केटबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता में हुआ चयन।

बिलासपुर।अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज बास्केटबॉल पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 05/01/2023 से 08/01/2023 तक छत्रसाल स्टेडियम और एस. बी. वी. आनंदवास स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स लोक विहार न्यू दिल्ली में आयोजित है जिसमे छत्तीसगढ़ टीम का गठन करने के लिए दिनांक 19/12/2022 को पुलिस ग्राउंड रायपुर में बास्केटबॉल चयन प्रतियोगिता पुरूष वर्ग में आयोजित की गई थी जिसमे छत्तीसगढ़ के सभी जिले के प्रशासनिक, गैर प्रशासनिक, न्यायायिक, अकादमिक व शैक्षणिक विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया, इस ट्रायल प्रतियोगिता के बाद छत्तीसगढ़ टीम का गठन किया गया जिसमे शासकीय निरंजन केशरवानी महाविद्यालय कोटा के क्रीड़ा अधिकारी राजेश सिंह का चयन हुआ यह महाविद्यालय के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है इस बारे में जानकारी देते हुए महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी राजेश सिंह ने बताया की बास्केटबॉल प्रारंभ से ही उनका प्रमुख खेल रहा है और छत्तीसगढ़ राज्य के प्रतिनिधित्व वाली टीम के चयन सूची में स्थान प्राप्त करना उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि है जिसका अनुभव भविष्य में उनके और पदस्थ महाविद्यालय के छात्रों के अंदर खेल अभिरुच को और बढ़ावा देगा। इस चयन पर उन्होंने अपने शैक्षिक संस्थान एल.एन.आई.पी. ग्वालियर का भी जिक्र कर बताया की यहीं से उन्होंने अध्ययन किया है और यहां के वातावरण, प्रोफेसर व सीनियर मित्रों से मिली प्रेरणा, साहस और कुशल प्रशिक्षण को इस उपलब्धि का श्रेय दिया और बताया की अब आगे दिनांक 25/12/2022 से 31/12/2022 तक सभी चयनित अधिकारी/कर्मचारी हेतु प्रशिक्षण शिविर का आयोजन पुलिस ग्राउंड रायपुर में रखा गया है जिसके बाद सभी खिलाड़ियों को संचनालय खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय रायपुर छत्तीसगढ़ शासन के तत्वाधान में छ.ग. टीम का नेतृत्व करने के लिए न्यू दिल्ली के लिए रवाना किया जायेगा साथ ही खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के पदस्थ विभाग को इस खेल अवधि के लिए संबंधित अधिकारी/कर्मचारी को विशेष अकाश्मिक अवकाश प्रदान करने हेतु आदेशित किया है।शासकीय निरंजन केशरवानी महाविद्यालय कोटा के क्रीड़ा अधिकारी का इस प्रतियोगिता में चयन होने पर संस्था प्रमुख प्राचार्य बी एल काशी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि वह इस महाविद्यालय में अब तक पदस्थ क्रीड़ा अधिकारियों में सबसे सक्रिय है और उत्कृष्ट मनोबलवादी छविधारित है यह महाविद्यालय के लिए बहुत ही गर्व का विषय है की ऐसे प्रतिभावान युवा क्रीड़ाधिकारी महाविद्यालय में पदस्थ है जिसके लिए उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन का भी आभार अभिनंदन किया इसी क्रम में महाविद्यालय के सभी अधिकारियों कर्मचारियो ने भी उन्हें बधाई देते हुए कहा की निश्चित ही महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी बधाई के पात्र है और उनसे इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर छत्तीसगढ टीम को विजयी बनाने में अपनी अलग व महत्वपूर्ण व्यक्तिगत छवि बनाने की अपेक्षा के साथ शुभकामनाएं दी हैं महाविद्यालय के छात्रों में भी उनके चयन से उत्साह की लहर है व उनमें खेल अभिरुचि में वृद्धि हुई है और वे बहुत उत्साही महसूस कर रहे है।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!