Uncategorized

शराब बंदी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का किया पुतला दहन।।

कोटा। जैसे जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहा है वैसे – वैसे पक्ष विपक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं , भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए आज कोटा नाका चौक में मुख्यमंत्री व आबकारी मंत्री का पुतला दहन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर शराबबंदी को लेकर झूठे वादे कर सत्ता में आई थी ,शराबबंदी करना तो दूर आज अवैध शराब की बिक्री एवं नकली शराब बनाकर लोगों की जान से खिलवाड़ कर रही है। तथा 2000 करोड़ रुपए का घोटाला कर चुकी है सारे तथ्य ईडी के सामने छापेमारी से उजागर हो चुका है, सीधा-सीधा छत्तीसगढ़ की जनता से लूट कर रहे हैं इन्हीं मुद्दों को लेकर कोटा विधानसभा में कोटा भजपा मंडल एवं करगी मंडल द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा का पुतला दहन कर  विरोध प्रदर्शन किया गया। पुतला दहन  में भाजपा मंडल के पदाधिकारी  वेंकट लाल अग्रवाल जिला कार्यकारिणी सदस्य भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर, महाराज सिंह नायक मंडल अध्यक्ष भाजपा कोटा, सुलेस पांडे मंडल महामंत्री भाजपा कोटा ,उमाशंकर बघेल विस्तारक कोटा विधानसभा ,मुरारी लाल गुप्ता व्यापार प्रकोष्ठ संभाग नगर पंचायत अध्यक्ष पूर्व, गायत्री साहू जिला महामंत्री महिला मोर्चा ,प्रदीप कौशिक सांसद प्रतिनिधि ,दुर्गेश साहू मंडल उपाध्यक्ष ,नरेंद्र गोस्वामी बाबा पूर्व पार्षद, टिका साहू जिला मंत्री युवा मोर्चा, निलेश भार्गव मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा, लखन लाल साहू पार्षद, अमरनाथ साहू पार्षद, प्रवीण रजक पूर्व पार्षद ,शिवकुमारी साहू पूर्व पार्षद व्यास नारायण साहू भाजपा नेता, सरोज पोर्ते मंडल अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति, मनीष कौशिक जिला कार्यकारिणी युवा मोर्चा बिलासपुर ,मेवा यादव जगदीश प्रसाद नायक, रवि कुमार साहू, मोटू साहू , सहित भारी संख्या में  कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!