Uncategorized

भाजपा सत्ता के नशे में चूर होकर इस तरह के अनर्गल बयान दे रही है-डॉ उज्वला

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के इशारे पर भाजपा नेता कर रहे आदिवासियों का अपमान. डॉ उज्वला

बिलासपुर।प्रदेश भाजपा प्रवक्ता गौरीशंकर अग्रवाल द्वारा आदिवासी समाज के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर आम आदमी पार्टी की डॉ उज्वला ने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसा है और कहा है कि भाजपा सत्ता के नशे में चूर होकर इस तरह के अनर्गल बयान दे रही है जो आदिवासी समाज का अपमान है । डॉ उज्वला ने भाजपा नेता गौरी शंकर श्रीवास को भाजपा से निष्कासित करने की मांग करते हुए भाजपा को घमंड से बाहर आने की हिदायत दी हैं और कहां है भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के इशारे पर भाजपा नेता आदिवासियों का अपमान कर रहे है उनका आदिवासी प्रेम केवल दिखावा है.आजकल भाजपा इसी तरह के बयान दे रही है शहर में भी कुछ दिनों पूर्व भाजपा ने ऑटो चालकों का अपमान किया था । बता दे कि वह प्रदेश के सर्व आदिवासी समाज के खिलाफ भाजपा प्रवक्ता गौरी शंकर श्रीवास ने प्रदेश के एक प्रतिष्ठित टीवी न्यूज चैनल में 26 मार्च को डीबेट के दौरान सर्व आदिवासी समाज के लोगो को मिशनरियों का दलाल कहा गया है। जिसके बाद प्रदेश के सर्व आदिवासी समाज भाजपा प्रवक्ता के प्रति आक्रोशित है। और समाज ने इसका विरोध करते हुए प्रदेश के हर जिले व ब्लाक में भाजपा प्रवक्ता गौरी शंकर श्रीवास के ऊपर मानहानि एवं अनुसूचित जाति / जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराने थाने पहुँचे।

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!