छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

कोटा विकासखंड अंतर्गत आदिवासी सेवा सहकारी समिति बेलगहना का मामला जमीन नहीं किसान के पास पर्ची है लग भग 10 एकड़ का बेच दिया धान बिचौलिए का जाँच में जुटे अधिकारी ।

 

  1.  किसान के पास जमीन का पर्ची है लग भग 10 एकड़ का ग्रामीणों व सूत्रों की माने तो गाँव मे उसकी इतना भूमि ही नहीं।
  2. गिरदावली करने वाले जिम्मेदार संदेह के घेरे में।
  3. बेलगहना तहसीलदार द्वारा जाँच टीम गठित कर जल्द निष्पक्ष जाँच करने की बात कही गई है।

 

बिलासपुर कोटा । छत्तीसगढ़ शासन धान खरीदी के मामले में फूंक फूंक कर कदम रखते हुए गड़बड़ी रोकने नए-नए दिशा निर्देश जारी करती है किंतु गड़बड़ी करने वाले लोग अपने पैतरे बाजी से बाज नहीं आते ऐसा ही एक मामला कोटा विकासखंड अंतर्गत आदिवासी सेवा सहकारी समिति बेलगहना के धान खरीदी केंद्र में देखने को मिला इस केंद्र में ग्राम पंचायत पंडरा पथरा निवासी तथा गांव के कोटवार के ही परिवार महिला कृषक श्रीमती अमोल कुँवर बेवा फूल दास द्वारा विक्रय हेतु धान लगाया गया था प्रभारी संस्था प्रबंधक लतीफ खान के अनुसार उक्त कृषक की 149 क्विंटल धान की टोकन पर्ची काटी गई है ।

महिला द्वारा कुछ धान लाकर विक्रय किया जा रहा था सूत्रों से जानकारी मिली थी उक्त कृषक के नाम पर 10 एकड़ भूमि की पर्ची है किन्तु वास्तव में उसके पास उतनी जमीन नहीं है बावजूद इसके कृषक द्वारा धान विक्रय हेतु पंजीयन करा कर विक्रय किया जा रहा था मामले की भनक लगते ही मीडिया की टीम मौके पर पहुंची और तहकीकात की इस संबंध में।

 

  •                    प्रबंधक लतीफ खान।

प्रबंधक लतीफ खान ने बताया कि नोडल अधिकारी के रूप में पटवारी व ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी नियुक्त है जिनमें से पटवारी हड़ताल पर है और कृषि विस्तार अधिकारी मीटिंग में गए हुए हैं। प्रबंधक का यह बयान भी जांच का विषय है ।

 

  •         राजस्व निरीक्षक राकेश सिंह।

दूसरी ओर मौके पर पहुंचे राजस्व निरीक्षक राकेश सिंह ठाकुर ने बतलाया कि शिकायत पर पंचनामा तैयार कर लिया गया है कृषक गांव का ही कोटवार है। शिकायत की शीघ्र जांच कराई जाएगी।

वही कोटवार फुलदास ने आरोपों को निराधार बताते हुए 10 एकड़ भूमि सिंचित होने का दावा भी किया है।

बहरहाल शासन प्रसाशन को ऐसे फर्जी तरीके से लाखों रुपए का चुना लगाने वालों पर क्या कार्यवाही  जाँच  में क्या  तथ्य निकल कर सामने आती है यह देखने वाली बात होगी।

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!