कोरिया – पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जो भी वाहन चालक बिना हेलमेट, लाइसेंस, चार पहिया पर सवार वाहन चालक जिन्होंने सीट बेल्ट नहीं पहना है, नाबालिक के द्वारा वाहन चलाया जा रहा है, नशे में वाहन चलाने या फिर गाड़ी पर काली फिल्म लगी है अथवा माल वाहक गाड़ियों में यात्री सवारी नहीं है, ऐसे किसी को वाहन चलाते हुए पाए जाने पर नियमानुसार मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान किया जावे। जिस पर समस्त थाना चौकी प्रभारियों द्वारा विशेष अभियान चलाकर चलानी कार्यवाही किया जा रहा है। साथ ही पुलिस अधीक्षक कोरिया द्वारा जनता से अपील की गई है की यातायात के नियमों का पालन कर वाहन चलावे एवं कोई भी माता-पिता किसी भी नाबालिक को वाहन चलाने की इजाजत ना दें।
Youtube Channel
This error message is only visible to WordPress admins
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Back to top button
error: Content is protected !!