बिलासपुर कलेक्टर औऱ मुख्यमंत्री के सलाहकार ने किया गौठान का निरीक्षण।

संवाददाता ईमरान खान।
कोटा कंचनपुर – बिलासपुर कलेक्टर सारांश मित्तर औऱ मुख्यमंत्री के सलाहकर प्रदीप शर्मा ने कोटा विकासखंड के ग्राम पंचायत कंचनपुर के आदर्श गौठान का आकस्मिक निरीक्षण करके गौठान में उपस्थित महिला समूह से गौठान से संबंधित कार्यो की जानकारी ली l इस अवसर पर जिला सीईओ गजेंद्र सिंह ठाकुर, जनपद सीईओ संध्या रानी कुर्रे, जनपद अध्यक्ष मनोहर सिंह राज, सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे l मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा ने महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं को गौठान में आने वाले गोबर को कंपोस्ट खाद के रूप में तैयार करके निर्धारित दर पर विक्रय करने को कहा साथ ही समूह की महिलाओं से जानकारी लेते हुए कहा कि अभी गौठान में कितना वर्मी कंपोस्ट तैयार किया गया है जिस पर समूह कि महिलाओ ने बताया कि 35-40 क्वि. वर्मी कम्पोस्ट तैयार कर लिया गया हैं

औऱ खाद निर्माण के लिए कृषि विभाग से केंचुए कि खरीदी की थी l कलेक्टर सारांश मित्तल ने समूह की महिलाओं को गौठान में ही शासन की योजनाओ का लाभ उठाते हुए अन्य आय के साधन से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किये l गौठान में जल्द ही मुर्गी पालन औऱ बतक पालन कि भी शुरुआत कि जायेगी जिससे महिलाओं को अतरिक्त लाभ मिलेगा l कलेक्टर को समूह की महिलाओं ने बताया कि 3 महीने पहले वन विभाग को सरकारी दर में 85 क्वि. कंपोस्ट खाद बेचा गया था जिसका भुगतान अभी तक वन विभाग के द्वारा नहीं किया गया है इसे दिलाने कि गुहार लगाई जिस पर कलेक्टर ने 2 दिन में भुगतान कराने कि बात कही l इस दौरान पशु विभाग के अधिकारी, उद्यान विभाग के अधिकारी कृषि विभाग के अधिकारी जनपद सदस्य, सरपंच,सचिव, महिला समूह व अन्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे l




