Uncategorizedछत्तीसगढ़
हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष अभिताब नामदेव ने मुख्यमंत्री से की कावड़ की अनुमति की मांग।

कान्हा तिवारी✍️
कबीरधाम हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष अभिताब नामदेव ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन पत्र देते हुए मांग करते हुए कहा कि पिछले वर्ष कोरोना के चलते सभी समाजिक,राजनितिक, धार्मिक एवं शासकीय कार्य बंद थे एवं बोल-बम कावंर यात्रा स्थगित कर दिया गया था, लेकिन इस वर्ष सभी राजनितिक पार्टीयों का जुलुस, धरना प्रदर्शन, बस सेवा, शादियों कोरोना गाइड लाइन के साथ धीरे-धीरे सब खुल रहे है साथ ही आंगनबाड़ी से लेकर स्कूल-कॉलेज को भी खोलने की तैयारी चल रही है।




