कोटा। बेलगहना चौकी क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को गांव का ही युवक भगा कर ले गया था जिसकी शिकायत बेलगहना चौकी में परिजनों ने दिनाँक 29/7/2021 को की गई थी जिसके बाद से ही बेलगहना पुलिस नाबालिग लड़की सहित युवक की तलाश कर रही थी इसी बीच बेलगहना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नाबालिग युवती व युवक नैला में है। सूचना मिलते बेलगहना चौकी प्रभारी अजय वारे ने टीम के साथ नैला जाकर दोनो को नैला से पकड़कर बेलगहना चौकी लेकर आई। और युवती के परिजनों को युवती के मिल जाने की सूचना दी। बेलगहना पुलिस ने नाबालिग युवती के बयान लेने के बाद युवक के खिलाफ 363, 366, 376, पास्को एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उदय भान यादव पिता दीनदयाल यादव उम्र 24 वर्ष निवासी चाटीडॉड़ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
Back to top button
error: Content is protected !!