धान खरीदी तिथि बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का आभार- किसान कांग्रेस
बिलासपुर।छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश से धान खरीदी प्रभावित होने पर किसानों को फिक्र होने लगी थी जिसका निराकरण करते हुए छत्तीसगढ़ के किसानपुत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान खरीदी की समय सीमा में 1 सप्ताह की बढ़ोतरी की है जिससे किसानों में हर्ष व्याप्त है।

किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सन्दीप शुक्ला ने मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत करते हुए किसानों की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया और किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि भूपेश बघेल जी की घोषणा अनुरूप किसानों का एक एक दाना धान सरकार खरीदी करेगी।
Back to top button
error: Content is protected !!