विकसित भारत–जी राम जी योजना के तहत करही कछार में तालाब निर्माण शुरू।

विकसित भारत–जी राम जी योजना के तहत करही कछार में तालाब निर्माण शुरू।
सरपंच मुन्नीबाई ने नारियल फोड़कर किया शुभारंभ, ग्रामीणों में खुशी की लहर
कोटा। जनपद पंचायत कोटा अंतर्गत ग्राम पंचायत करही कछार में विकसित भारत–जी राम जी (VB–G RAM G) योजना के तहत नए तालाब के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। ग्राम पंचायत की सरपंच मुन्नीबाई ने नारियल फोड़कर विधिवत रूप से निर्माण कार्य की शुरुआत की।
कार्य शुरू होने से गांव में उत्साह का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों को उम्मीद है कि तालाब निर्माण कार्य से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। साथ ही, तालाब के निर्माण से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलने तथा भविष्य में कृषि और अन्य जरूरतों के लिए पानी की उपलब्धता बेहतर होने की संभावना है।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत के पंच प्रतिनिधि, श्याम सुंदर नेताम, रमेश भट्ट, उपसरपंच प्रतिनिधि रावनती पटेल,सुनीता कुजूर, जोशे लाल मिंज और रोजगार सहायक आशीष चन्द्रा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
ग्रामीण विकास को मिलेगी गति
ग्राम पंचायत करही कछार में तालाब निर्माण की शुरुआत को ग्रामीण विकास और जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। निर्माण कार्य से स्थानीय श्रमिकों को नियमानुसार रोजगार मिलने की उम्मीद है। वहीं, तालाब का निर्माण पूरा होने के बाद जल संचयन में भी मदद मिल सकती है।ग्रामीणों ने कार्य शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि इस तरह के विकास कार्यों से गांव में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।



