बिलासपुर। शहर की वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता पायल लाठ का छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के द्वारा महिलाओं का कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण प्रतिषेध और प्रतितोष अधिनियम 2013 के अंतर्गत कार्यालय कार्यपालक निदेशक छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी बिलासपुर के अधीन आंतरिक शिकायत समिति मैं नियमानुसार समिति के एक गैर शासकीय सदस्य के रूप में नियुक्ति की गई है ज्ञातव्य है की पायल वर्तमान में रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर में असिस्टेंट गवर्नर के पद पर आसीन हैं और पहले भी बहुत से सामाजिक संगठनों में सक्रिय रूप से कार्य करती रही है कोरोना काल में कोरोना योद्धा के रूप में उन्होंने अभूतपूर्व योगदान दिया जिसके लिए उन्हें बहुत से संगठनों द्वारा सम्मान प्राप्त हुआ वर्तमान में भी वह रोटरी क्लब एवं अन्य सामाजिक संगठनों के माध्यम से सक्रिय रूप से सामाजिक सेवा में संलग्न रहती है।
Back to top button
error: Content is protected !!