छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग
पूर्व माध्यमिक शाला में विद्यार्थियों को पालकों की उपस्थिति में गणवेश के साथ राशन सामग्री किया गया वितरण ।

मनमोहन सिंह✍️
बिलासपुर।खैरा कोटा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत खैरा स्थित प्राथमिक शाला केंद्र और पूर्व माध्यमिक शाला में विद्यार्थियों को पालकों की उपस्थिति में गणवेश के साथ राशन सामग्री वितरण किया गया। इस दौरान ग्राम सरपंच एवं शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर देश की ऊंचाई मे सहभागिता निभाने प्रेरित किया गया।
विद्यार्थियों को बिना किसी भेदभाव के पोषक आहार वितरण कर शारीरिक रूप से मजबूत करने शासन द्वारा निरंतर राशन सामग्री वितरण किया जा रहा है। बच्चे पढ़ लिख कर बिना किसी अभाव के अपने भविष्य का निर्धारण कर अपने परिवार के साथ गांव और गांव के साथ देश का नाम रोशन कर सके इसके लिए शासन द्वारा गणवेश के साथ निशुल्क पुस्तक प्रदान की जाती है। जिसका लाभ उठाते हुए हमें अपने बच्चों को शिक्षित बनाना चाहिए। उक्त बातें सेवानिवृत्त शिक्षक एवं ग्राम सरपंच जेएस आर्मो और प्रधान पाठक बीएल साहू ने विद्यार्थियों एवं पालकों को प्रेरित करते हुए कहा।शासकीय प्राथमिक शाला 115 , हाई स्कूल के 110 विद्यार्थियों को 16 जून से 31 जुलाई माह का





