छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग
ग्रामीण क्षेत्रों के लिए विकास कार्यों की राशि 20 लाख रुपए जनपद अध्यक्ष व सदस्यों के बीच विवादों में फंसी।

रोहित साहू..
कोटा ।bilaspr जिले में इन दिनों जनपद पंचायत कोटा में जनपद सदस्यों, अध्यक्ष के बीच खींचातानी चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल पूरा मामला 20 लाख रुपए के जनपद निधि निर्माण कार्यो की स्वीकृति को लेकर हो रहा है. कहीं न कहीं इस मामले में अध्यक्ष की मनमानी सामने आ रही है. जनपद पंचायत सदस्य भावना शुक्ला व जनपद सदस्य प्रभात पाण्डे सहित कई जनपद सदस्यों का आरोप है कि जनपद के कुछ सदस्यों के साथ मिलकर जनपद निधि की राशि को मनमानी तरह से स्वीकृति दे रहे है.जिसमें जनपद अध्यक्ष खुद अपना ही 3 लाख व उपाध्यक्ष 2 लाख रुपये ,तो वहीँ किसी को 50 हजार रुपये स्वीकृत किया गया है, जिसको लेकर जनपद सदस्यों ने नाराजगी जाहिर की, और बहुत से आधार पर जनपद निधि की राशि को वितरित करने की बात को लेकर काफी सोर गुल जनपद पंचायत के बैठक कक्ष में देखने को मिली,




