संस्कृति

बिलासा छॉलीवुड आवार्ड शो 2022 का बिलासपुर में भव्य आयोजन शामिल हुए छालीवुड और बॉलीवुड व भोजपुरी फिल्मों के स्टार।

DREM MASON -PRESENTING BY BILASA CHHOLLYWOOD AWARD 2022

बिलासपुर / छत्तीसगढ़ी फिल्मों का अवॉर्ड शो बिलासपुर में पहली बार सिम्स ऑडिटोरियम में शनिवार को आयोजित हुआ।जिसमें छत्तीसगढ़ के तमाम फिल्म स्टार्स के साथ पुर्व मंत्री अमर अग्रवाल ,शहर विधायक शैलेश पाण्डेय व शहर के वरिष्ठ चिकित्सक व समाज सेवक डा.अभिराम शर्मा,सिम्स अस्पताल के डा.आरती पाण्डेय सहित शहर के गणमान्य व प्रतिष्ठित लोग शामिल हुए।अतिथियों ने बिलासा छॉलीवुड आवार्ड आयोजन को लेकर खुशी जाहिर की साथ ही इस तरह आयोजन हर वर्ष कराते रहने और कलाकारों का उत्साह बढ़ाने की बात आयोजन समिति को कही,साथ ही आयोजन टीम को इसके लिए बधाई व शुभकामनाए दी।

LIVE

बता दें की बिलासा छॉलीवुड आवार्ड को चालीस केटेगरी में बांटा गया था।कोर टीम ने छह सदस्यीय ज्यूरी टीम को इसकी जिम्मेदारी सौंपी थी जिसने 6 दिनों तक 9 फिल्मो को विभिन्न कैटिगरी के तहत फिल्म रिव्यू कर फाईनल डिसीजन दिया।देर शाम शुरू हुई शो में तकरीबन हजारों-लोग बिलासा छॉलीवुड आवार्ड शो सीजन 2022 में शामिल हुए।कार्यक्रम की भव्यता देखते ही बन रही थी डाॅस कि सुंदर प्रस्तुति ने दर्शको को देर रात तक बांधे रखा।इस तरह से होने वाले आयोजन से निश्चित ही फिल्म कलाकारों का कला के प्रति मनोबल व उत्साह बढ़ेगा।

-इन फिल्म व कलाकारों को मिला बिलासा छॉलीवुड आवार्ड-
बेस्ट फिल्म- एक और लव स्टोरी के नाम रहा।
बेस्ट एक्टर- मन कुरैशी।
बेस्ट एक्ट्रेस- मुस्कान साहू,मोर जोड़ीदार 2।
बेस्ट विलेन- अजय पटेल।
बेस्ट डायरेक्टर- शिवनरेश केशरवानी।
सहायक अभिनेता- रियाज खान,फिल्म मोर जोड़ीदार।
बेस्ट अभिनेत्री- अनुराधा दुबे,फिल्म घर परिवार।
डेब्यू अभिनेता- तेजस गोहिल फिल्म जानू आई लव यू।
डेब्यू अभिनेत्री- ट्विंकल फिल्म लव स्टोरी।
बेस्ट कॉमेडियन अभिनेता- हेमलाल।
नेगेटिव अभिनेत्री-विणा शेन्द्रे फिल्म प्रेम युद्ध।
बेस्ट म्युजिक-डायरेक्टर परमानंद रोशन।
बेस्ट गीतकार लिरिक्स- परमानंद
बेस्ट सिंगर- अनुराग एवम अनुपमा।
बेस्ट बी.जी.एम- फिल्म प्रेम युद्ध।
बेस्ट स्टोरी एन्ड स्क्रीन प्ले- कृष रामटेके, लव स्टोरी
बेस्ट डायलाग- दिव्या यादव प्रेम युद्ध।
बेस्ट एडिटर- मनीष मानिकपुरी।
एक्सन फिल्म- प्रेम युद्ध।
केमरामेन- रोमियो रंजन। कोरियोग्राफर- निशांत।
वी.एफ.एक्स- प्रेम युद्ध।
आर्ट डायरेक्टर- आदिश कश्यप,मंटू चेलक।
ऑडियोग्राफी- प्रेम युद्ध।
मेकअप- आलेख जेना फिल्म लव स्टोरी।
चाइल्ड- लिची जैन एवम प्रत्युष केशरवानी।
डेब्यू डायरेक्टर- सुमित मिश्रा।
चरित्र अभिनेता अजय सहाय।
चरित्र अभिनेत्री- उपासना जी व अन्य कुल 40 केटेगिरी के साथ साथ फिल्म व कला से जुड़े 60 लोगों को सम्मानित किया गया।

वही आवार्ड शो में पहुंचे अतिथियों ने कहा की इस तरह से होने वाले आयोजन से निश्चित ही फिल्म कलाकारों को, कला के प्रति मनोबल व उत्साह बढ़ेगा और फिल्म को लेकर एक नई दिशा मिलेगा।आयोजनकर्ता में मुख्य रूप से सुनील सागर,अजय खांडेकर,अखिलेश पाण्डेय,आँचल गोस्वामी,संजय यादव,समीर चन्द्रा,विवेक दुबे,भीखम साव मनीषा वर्मा का मुख्य योगदान रहा साथ ही परमानंद,आर्यन,दरश विश्वकर्मा,आनंद श्रीवास सहीत आदी और भी फिल्म कलाकारों का भरपुर सहयोग रहा।

द बिलासा टाइम्स 🎬फिल्मी

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!