स्वास्थ्य

विश्व कैंसर दिवस पर अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर द्वारा नई पहल।

बिलासपुर।अपोलो हॉस्पिटल द्वारा जन मानस में कैंसर के भय को दूर करने, उचित जानकारी व जागरूकता के प्रचार प्रसार हेतु विभिन्न मंचों के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। इन्हीं आयोजनों के श्रृंखला में आज नगर में चल रहे व्यापार मेला से एक अनोखी पहल “हेल्थ औ टेनमेंट” के रूप में आरंभ की है जिसमें पूरे फरवरी महीने में नगर के विभिन्न प्रतिष्ठित सामाजिक रेजिडेंशियल सोसाइटीज के साथ कैंसर के भय को दूर करने तथा जागरूकता का प्रचार-प्रसार मनोरंजक कार्यक्रमों एवं प्रश्नोत्तरी के माध्यम से किया जाएगा।अपोलो समूह सदैव उपचार से पहले रोकथाम पर जोर देता रहा है इसी कड़ी में बीमारी की रोकथाम, सही समय पर पहचान व उपचार के महत्व को जन जन तक पहुंचाने हेतु किए जाने वाले विभिन्न प्रयासों में से एक “हेल्थ औ टेनमेंट” को आरंभ किया गया है।

इस अवसर पर अभय कुमार गुप्ता, संस्था प्रमुख अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में अपने संदेश में कहा की बीमारी से घबराने की बजाय उसके लक्षणों को पहचाने व सही समय पर चिकित्सा की सलाह प्राप्त करें। जिससे सभी की लाइफ क्वालिटी अच्छी रहे एवं सभी स्वस्थ रहें।इसी तारतम्य में नगर में चल रहे व्यापार मेले में अपनी जागरूकता व जानकारी के सदुपयोग से सही समय पर कैंसर का इलाज करवा कर उसे पर विजय प्राप्त करने वाले रोगियों द्वारा उनके अनुभव कहानियों के माध्यम से साझा किए गए! नगर में ऐसे कैंसर विजेताओं के समूह “स्पंदन” जो की जागरूकता के प्रचार प्रसार में सक्रिय है उसे अपोलो हॉस्पिटल द्वारा इस पुनीत कार्य हेतु निरंतर सहयोग प्रदान किया जाता है। इन्हीं कैंसर विजेताओं के द्वारा कैंसर पर विजय वअपने आत्मविश्वास की वापसी व सामान्य पारिवारिक दिनचर्या में वापसी को रैंप वॉक के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। इन कैंसर विजेताओं को। आज व्यापार मेंले के मंच से सम्मानित भी किया गया।

इन कैंसर विजेताओं में से अधिकांश अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में अपना उपचार प्राप्त किए हैं। अपने अनुभव में उन्होंने सही समय पर पहचान वह उपचार किए जाने पर जोर दिया तथा अपने संदेश में कहा कि किसी भी तरह के लक्षण आने पर बिना किसी संकोच के नजदीकी चिकित्सक से सलाह अवश्य लें क्योंकि कैंसर के इलाज में समय पर पहचान व उपचार अत्यंत महत्वपूर्ण है ?

Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!