छत्तीसगढ़बिलासपुर संभागरमेश भट्ट - एडिटर& चीफ।
तालाबनुमा डबरी में नहाने के दौरान डूबने से वृद्ध की मौत कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने निकाला बाहर।


तालाबनुमा डबरी में नहाने के दौरान डूबने से वृद्ध की मौत कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने निकाला बाहर।
, सूचना मिलते ही बेलगहना पुलिस मौके पर पहुंची.

बेलगहना। ग्राम केकराडीह में एक दर्दनाक हादसे में तालाबनुमा डबरी में नहाने के दौरान डूबने से वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान अघ्नवा उइके, निवासी केकराडीह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अघ्नवा उइके अपने घर के पीछे डबरी में नहाने गए थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद वृद्ध को डबरी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक शिक्षक धनीराम उइके एवं मनीष उइके के पिता हैं। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम पसर गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही बेलगहना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।







