मनमोहन सिंह✍️
बिलासपुर।रतनपुर थाना क्षेत्र में रात तो दूर अब दिन में भी लोगों का घर महफूज नहीं है।चोर गिरोह 24 घंटे सक्रिय होकर चोरी की घटना को अंजाम देने में जुटे हुए हैं। आलम यह हो गया है कि अब ग्रामीण क्षेत्र चोरों के लिए अलादीन का चिराग साबित हो रहा है। जहां ग्रामीणों की जमा पूंजी के साथ गृह निर्माण कार्य उपयोगी छड़, बकरी भी असुरक्षित है।एक के बाद एक लगातार हो रही चोरी की शिकायत के बाद भी अब तक चोर पुलिस की पकड़ से कोसो दूर है। ग्राम पंचायत खैरा में दिनदहाड़े की गई चोरी की घटना ने लोगों के मन में दहशत ने घर बसा लिया है। तब तक यह माना जा रहा था कि रात के समय में चोर सक्रिय रहते हैं।

लेकिन मंगलवार दोपहर के समय एक साथ 4 ताला को तोड़ दिए जाने से अब दिन के समय भी अपने घर की रखवाली करना जरूरी हो गया है। मुख्य मार्ग स्थित छेदीन बाई मरावी परिवार के साथ मंगलवार की सुबह लगभग 10:30 बजे घर में ताला लगाकर ग्राम बरर अपने रिश्तेदार के घर शादी की हल्दी कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। घर सूना होने की स्थिति में पड़ोस में रहने वाला भाई संतोष जगत परिवार को शादी घर में छोड़ने के बाद अपने घर वापस आ गया।खेत और बाड़ी में लगे हुए गेहूं को मवेशियों से बचाते हुए जब संतोष अपने बहन के घर के पास पहुंचा तो घर के दरवाजा खुला रहने से शंका होने पर पास जाकर देखा तो घर का चारों दरवाजा खुला हुआ था। कमरे के अंदर पेटी और ट्रंक का सामान बिखरा पड़ा था। डिब्बा में रखा हुआ चावल भी बिखरा पड़ा हुआ था। अज्ञात चोरों द्वारा चोरी के नियत से तोड़ी गई ताला की जानकारी अपनी बहन सहित ग्राम कोटवार को दी गई। चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही घर मालकिन छेदीन बाई ने तब्दीश किया। जिसमें उसका जमा पूंजी की नगद रकम,सोना,एटीएम हर जरूरी कागजात सुरक्षित रखा हुआ है।
Back to top button
error: Content is protected !!