छत्तीसगढ़

सिरगिट्टी में 27 लोगों को मिला राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत पट्टा।

बिलासपुर। नगर निगम के सिरगिट्टी में वार्ड क्रमांक 10,11 और 12 के रहने वाले लोगों को राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत पट्टा वितरण किया गया इस दौरान 27 लोगों को पट्टा सौंपा गया पट्टा वितरण में महापौर रामशरण यादव पहुंचे साथ ही मंच से उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों गरीबों के हित में लगातार काम कर रही है।राजीव गांधी ने आजीवन भारत के विकास के लिए जो सपना देखा था उसे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा लोगों के हित को देखते हुए उनके सपनों को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार शहरी गरीब परिवारों को काबीज भूमि पर पट्टा देने और बेहतर आवास उपलब्ध कराने के लिए राजीव आश्रय योजना मोर जमीन और मकान जैसी योजनाएं शुरू की है इस सुविधा से जरूरतमंद नागरिकों को काफी सहूलियत मिलेगी।वही भूमि हिन प्रत्येक व्यक्ति को 10रू प्रति वर्ग फुट के हिसाब से 700 वर्ग फुट का पट्टा प्रदान करने राजीव गांधी आश्रय योजना शुरू की गई है।वार्ड नं 10 में 8 और वार्ड नंबर 11 में 9 और वार्ड नंबर 12 में 10 लोगों को पट्टा प्रदान किया गया।कार्यक्रम में महापौर रामशरण यादव,सभापति शेख नजरूदृददीन बिल्हा क्षेत्र के राजेंद्र शुक्ला के हाथों से पट्टा वितरण किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता पवन साहु,एमआईसी सदस्य पुष्पेन्द्र साहू,पार्षद रवि साहू,पार्षद सुरज मरकाम,सिरगिट्टी तिफरा के जोन कमिश्नर प्रवेश कश्यप,और तीनो वार्ड के प्रभारी केके वर्मा,सहित कांग्रेस के अजय मनहर,बंटी सोनी,आदी उपस्थित रहें।

Youtube Channel

संजय यादव

- संजय यादव- जिला ब्यूरो प्रमुख, बिलासपुर।वरिष्ठ पत्रकार संजय यादव पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्ष 2018 में उन्होंने बिहार-झारखंड के नंबर-1 क्षेत्रीय समाचार चैनल Kashish News में बिलासपुर जिला ब्यूरो के रूप में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद उन्होंने Amar Ujala Digital के साथ कार्य करते हुए डिजिटल पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संजय यादव ETV Bharat में बिलासपुर जिला ब्यूरो के पद पर हैं। वे जमीनी मुद्दों, सामाजिक सरोकारों, प्रशासनिक गतिविधियों,और अपराध और जनहित से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!