अपराधछत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग
रतनपुर थाना क्षेत्र में बीती दरमियानी रात चोरों ने जमकर मचाया आतंक ।
मनमोहन सिंह ✍️
बिलासपुर । कोटा खैरा एक और जहां लोग भगवान विश्वकर्मा की पूजा करने के लिए तैयारी कर रहे थे तो वहीं दूसरी ओर चोर उनकी योजनाओं को विफल करने देर रात योजना बनाकर असफल कर चोरी करने में जुटे रहे। मामले की जानकारी तब हुई जब खुशी खुशी ग्रामीण अपनी दुकान खोलने पहुंचे ही थे कि दुकान का ताला टूटने के साथ कर्ज लेकर व्यापार की नीव मजबूत करते दुकानदार की पूरा दुकान खाली देख पैरों तले जमीन खिसक गई।

रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत चपोरा में बीती दरमियानी रात चोरों ने जमकर आतंक मचाया। जहां पर बेखौफ होकर चोर अपनी चोरी को अंजाम देते रहे इसकी भनक ना तो ग्रामीणों की लगी और ना ही थाना क्षेत्र के अधिकारियों को। मुख्य मार्ग से लगे राज फोटो स्टूडियो के मालिक ने बताया कि मैं ग्राम

चपोरा में गिरवर प्रसाद जायसवाल के मकान में किराए से रहता हूं और गांव में ही फोटो स्टूडियो का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करता हूं।16 सितंबर की शाम करीबन 7:00 बजे मैं अपने फोटो स्टूडियो को बंद कर ताला लगाकर घर चला गया था।17 सितंबर को फोटो स्टूडियो खोलने के लिए अपने भतीजा सुमित राज एवं भांजा रितेश कुर्ते को स्टूडियो का चाबी देकर दुकान भेजा।जो कुछ देर बाद घर वापस आकर बताये कि स्टूडियो में लगे शटर का ताला नही है।




