कोटा। बेलगहना चौकी प्रभारी अजय वारे के तत्परता के कारण आज बालिका अपने परिजन के साथ सुरक्षित है, दिनांक 21 जुलाई 2021 को प्रार्थी ने चौकी में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि मेरी बेटी नाबालिक जिसकी उम्र 17 साल है ,कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले गया है चौकी प्रभारी बेलगहना ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए तत्काल अपने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया अपहृत बालिका पीड़िता की तत्काल पता तलाश करने के लिए एसडीओपी कोटा रश्मीत कौर चावला के निर्देशन में तत्काल टीम तैयार कर आसपास व अन्य जगह पर पता तलाश के दौरान ग्राम करगी, थाना जिला पेण्ड्रा गौरेला में आरोपी विधि से संघर्षरत बालक के पास अपहृत बालिका पीड़िता को बरामद कर अपहृत बालिका पीड़िता को उसके परिजन को सुपुर्द किया मामले के आरोपी विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया इस मामले में पता तलाश हेतु उप निरीक्षक अजय वारे प्रधान आरक्षक 155 साइबर सेल आरक्षक राकेश बंजारे की अहम भूमिका रही।
Back to top button
error: Content is protected !!