छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग
80 हजार की रिश्वत मांगने का लगा था आरोप… शिकायत पर जांच कमेटी गठित… लेखपाल को जारी हुआ नेटिस…

वन विकास निगम के लेखापाल पर नियमितीकरण के नाम पर 80 हजार की रिश्वत मांगने का लगा था आरोप… शिकायत पर जांच कमेटी गठित… लेखपाल को जारी हुआ नेटिस…
बिलासपुर कोटा। वन विकास निगम के बिलासपुर मंडल के लेखापाल पर नियमितीकरण करने के नाम पर 80 हजार की रिश्वत मांगने का आरोप वही के कर्मचारी ने लगया था जिसकी शिकायत कुछ दिनों पहले कलेक्टर से की गई थी, शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए एक कमेटी बनाई गई है कमेटी ने लेखपाल को नोटिस जारी कर 13 अक्टूबर को पेश होने कहा गया है।

दरसअल छत्तीसगढ़ वन विकास निगम के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत कोटा परियोजना मंडल में सहायक प्रबंधक (लेखा) प्रभारी के पद पर कार्यरत टी. श्रीहरि पर उन्हीं के विभाग में पिछले 28 वर्षों तक कार्य कर चुके एक दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के नीयमितीकरण की सूची में नाम जोड़ने के एवज में रिश्वत मांगने का मामला अब गम्भीर होता जा रहा है। मामले की शिकायत के बाद अब टी श्री हरि के खिलाफ जांच शुरू हो गई है। इतना ही नहीं जांच कमेटी द्वारा 13 अक्टूबर को टी. श्रीहरि को बुलाने के लिए नोटिस भी भेजा गया है। पहले ऊंची पहुंच का रौब और जैन साहब का सिर पर हाथ होने की बात कहकर 80 हजार मांगने वाले टी. श्रीहरि के खिलाफ चल रही जांच में उन्हें उपस्थित होने के लिए 14 अक्टूबर का दिन निर्धारित किया गया था लेकिन शासकीय अवकाश होने की वजह से अब टी. श्रीहरि को 13 अक्टूबर को पेश होने कहा गया है। ऐसा नहीं है कि रिश्वतखोर टी. श्रीहरि के खिलाफ पहली शिकायत हुई है। इनके कारनामे सरगुजा से प्रसिद्ध है।
भ्रस्टाचार और प्रताड़ना का पहले भी लग चुका है आरोप…



