खेंलछत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग
टीचर बैडमिंटन लीग का फाइनल मैच में जबरदस्त मुकाबला खिलाड़ियों ने शानदार खेल से जीता सबका दिल।

टीचर बैडमिंटन लीग का फाइनल मैच में जबरदस्त मुकाबला खिलाड़ियों ने शानदार खेल से जीता सबका दिल।
टीचर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप में जय कौशिक रहे चैंम्पियन , विकास तिवारी उपविजेता बने।
टीचर्स बैडमिंटन लीग का फाइनल मैच और शिक्षकों ने खेल से दर्शकों का दिल जीता
स्कूल शिक्षा विभाग के शिक्षकों/कर्मचारियों के लिए आयोजित किए गए टीचर बैडमिंटन लीग का रंगारंग शुभारंभ जैसे हुआ था वैसे ही समापन भी जबरदस्त तरीके से हुआ जिसमें सेमीफाइनल मैच में जय कौशिक और भागवत उपाध्याय के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ जिसमें जय कौशिक ने तीन सेट के मैच में दो लगातार सेट जीत कर फाइनल में प्रवेश किया उसी तरह धीरेन्द्र पाठक और विकास तिवारी के मध्य जबरदस्त मुकाबला हुआ जिसमें विकास तिवारी ने दो लगातार सेट जीत कर फाइनल में प्रवेश किया । इसके बाद फाइनल मैच में जय कौशिक ने लगातार दो सेट जीत कर प्रतियोगिता की ट्रॉफी अपने नाम कर ली । प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर चन्द्रभान पाण्डेय रामेश्वर प्रसाद तिवारी , सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश मिश्रा जी उपस्थित थे ।





